dhurandhar
धुरंधर :- :- एक फिल्मी ड्रामा वास्तविक जिंदगी की और भारत के खुफिया कारनामो से प्रेरित है ,यह फिल्म मुख्य रूप से भारत की सुरक्षा, राजनीतिक ड्रामा, और (RAW) व खुफिया एजेंसियों के जांबाज एजेंटों के कारनामों पर आधारित तो है पर फिल्म के डिस्क्लेमर मे पहले हि लिखा है सब काल्पनिक है ,
इस फिल्म के बारे में कुछ मुख्य और विशिष्ट जानकारियां इस प्रकार हैं:
कलाकार: फिल्म में रणवीर सिंह एजेंट (जासूस) की भूमिका में हैं, उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल भी महत्वपूर्ण किरदारों में नज़र आए हैं
निर्देशक: निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने पहले 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी हिट मूवी बनाई थी
प्रेरणा: फिल्म की कहानी विशुद्ध रूप से किसी एक व्यक्ति की जीवनी नहीं है, बल्कि यह पाकिस्तान और भारत के बीच भू-राजनीतिक संघर्षों, खुफिया ऑपरेशंस, और कुछ सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं का काल्पनिक विश्व बनाया गया है जिस पर यह फिल्म पर आधारित है
पात्र: हालांकि फिल्म की शुरुआत में कहानी और किरदारों को काल्पनिक बताया जाता है, लेकिन इसके कई दृश्य और चरित्र असल जिंदगी के अंडरकवर एजेंटों, खुफिया अधिकारियों और आतंकवादियों से प्रेरित हैं
A



0 Comments